नंदना अब बंगाली फिल्‍म में

निर्देशक शेखर दास राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुके है। इसकी शूटिंग शांति निकेतन में की जाएगी। इस फिल्म में नंदना एक जर्मन भारतीय छात्रा की भूमिका कर रहीं है।
नंदना ने इस बारे में कहा, "मैं फिल्म बना रही एक जर्मन भारतीय छात्र की भूमिका निभाऊंगी। यह मेरी पहली बंगाली फिल्म है और मैं बहुत रोमांचित हूं क्योंकि मैं इसी भाषा में सोचती, सपने देखती और गाती भी हूं।"
गौरतलब हो कि नंदना पिछले दस सालों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है। लेकिन अभी तक उन्होंने एक भी बंगाली फिल्म में काम नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications