अपने ही टॉपलेस-किसिंग सींस से घबरा गईं अमर्त्य सेन की बेटी नंदना!

अपने ही टॉपलेस-किसिंग सींस से घबरा गईं अमर्त्य सेन की बेटी नंदना!
आज फिल्म को 6 साल बाद कोई इनवेस्टर मिला है जो कि फिल्म को रिलीज करना चाहता है जिसके कारण केतन मेहता बेहद परेशान हो गये हैं। वजह है नंदना सेन की एनओसी, जो कि उन्होंने फिल्म करते वक्त केतन से ली थी जिसके तहत नंदना की परमिशन के बिना केतन फिल्म को रिलीज नहीं कर सकते हैं और नंदना इस समय भारत से दूर अमेरिका में हैं।
Pics: अमर्त्य सेन की बेटी नंदना पर अश्लील कमेंट
नंदना अब जॉन मैकिनसन की वाइफ हैं और न्यूयॉर्क में सेटल हैं। पिछले 6 सालों में नंदना की लाइफ टोटली चेंज हो गई है और वो एक देसी ही नहीं विदेशी मीडिया का एक जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं ऐसे में उनका अभी भारत आना संभव नहीं हैं इसलिए केतना मेहता बुरी तरह से अपना सिर पीट रहे हैं क्योंकि उन्हें लंबे अरसे बाद फिल्म बेचने का मौका हाथ लगा है लेकिन वो भी हाथ से निकल रहा है।
खबर है नंदना को अब अपनी ही फिल्म के कुछ दृश्यों पर आपत्ति हैं और वो खुद फिल्मों के कुछ दृश्यों को फिल्म से हटवाना चाहती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि फिल्म के कुछ दृश्यों का असर उनकी निजी लाइफ पर भी पड़ सकता है।
गौरतलब है कि फिल्म 'रंग-रसिया' भारतीय चित्रकला इतिहास के सबसे लोकप्रिय चित्रकारों में शामिल राजा रवि वर्मा के जीवन पर आधारित है।फिल्म में रणदीप हूडा राजा रवि वर्मा बने हैं। उम्मीद है कि फिल्म दिवाली पर रिलीज हो सकती है।
आपको बता दें कि पिछले दिनों नंदना सेन इसलिए काफी चर्चा में रही थीं क्योंकि उनके पिता अमर्त्य सेन ने नरेन्द्र मोदी को पीएम पद के लिए अनफिट और राहुल गांधी को फिट बताया था जिसके बाद बीजेपी ने उन पर चौतरफा हमला किया था। कुछ लोगों ने नंदना सेन की अश्लील पिक्चर इंटरनेट पर अपलोड करके लिखा था कि अमर्त्य सेन पहले अपनी बेटी को संभालों फिर देश के बारे में टिप्पणी करो। अमर्त्य सेन से भारत रत्न वापस लेने की भी बातें हुई थीं।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/SZcDA2Ulc10?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications











