अपनी ही बहन से शादी कर इस एक्टर ने पैदा किए 12 बच्चे, फिर 70 की उम्र में दूसरी बार बने दूल्हा और...

Nandamuri Taraka Rama Rao: बॉलीवुड इंडस्ट्री में लव अफेयर्स काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए नजर आते हैं और कई बार तो सितारे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिसने मां की बेटी से शादी रचाई और फिर 70 साल की उम्र में दूसरी शादी की।
इस एक्टर ने फिल्मों में काफी सारे श्री कृष्ण के किरदार निभाए और इसकी वजह से लोग इनको भगवान मानकर पूजने लग गए थे। यहां तक कि इस अभिनेता का जूनियर एनटीआर से भी खास कनेक्शन है। दरअसल आज हम बात करने वाले हैं नंदमुरी तारक रामा राव यानी कि एनटीआर की। जो रिश्ते में जूनियर एनटीआर के दादा लगते थे।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नंदमुरी तारक रामा राव का जन्म आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव निम्माकारू में हुआ था। उन्होंने कभी भी नहीं सोचा था कि उनका करियर में इतनी ज्यादा पापुलैरिटी हासिल होगी और लोग उनको भगवान की तरह पूजने लगेंगे। उन्होंने तकरीबन 17 फिल्मों में श्री कृष्ण का किरदार निभाया और कुछ में भगवान राम का भी रोल किया। तो कुछ मैं भगवान शिव भी बने।
इसी के चलते काफी सारे लोग नंदमुरी तारक रामा राव को भगवान की तरह पूजने लगे थे। हालांकि अभिनेता अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे और उन्होंने सनसनी तो तब मचा दी थी जब मां की बेटी के साथ में शादी कर ली थी। दरअसल तब अभिनेता 12वीं क्लास में पढ़ रहे थे और 20 साल के थे।
नंदमुरी तारक रामा राव शादी के बाद 12 बच्चों के पिता बन गए थे। उनकी चार बेटियां और आठ बेटे हुए। हालांकि साल 1985 में अभिनेता के पत्नी की मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद अभिनेता बुरी तरीके से टूट गए थे। दरअसल एक्टर को यह दुख था कि वह अपनी पत्नी को कैंसर से बचा नहीं पाए। इसी के चलते उन्होंने 1986 में हैदराबाद में एक कैंसर का अस्पताल बनवा दिया।
बाद में नंदमुरी तारक रामा राव के बड़े बेटे नंदमुरी रामाकृष्णा कार अरे 1962 में निधन हो गया था। 2004 में उनके तीसरे बेटे नंदमुरी साईंकृष्णा की मौत हो गई। 2018 में उनके चौथे बेटे नंदमुरी हरिकृष्णा की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। वो जूनियर एनटीआर के पिता थे। नंदमुरी तारक रामा राव अपने तीन बेटों की मौत से बाहर निकल भी नहीं पाए थे तो साल 2022 में उनकी बेटी उमा माहेश्वरी ने सुसाइड कर ली।
नंदमुरी तारक रामा राव की दूसरी बेटी एक नेता है और तीसरी बेटी भुवनेश्वरी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से शादी रचाई। इस हिसाब से अगर देखा जाए तो वह नंदमुरी तारक रामा राव के जमाई हैं। लेकिन नंदमुरी तारक रामा राव ने 70 साल की उम्र में दूसरी शादी रचा ली और उनकी दूसरी पत्नी का नाम लक्ष्मी पार्वती है जो एक लेखक है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नंदमुरी तारक रामा राव के परिवार को लक्ष्मी पार्वती के साथ में यह रिश्ता मंजूर नहीं था क्योंकि वह पहले से ही शादीशुदा थी। लेकिन लक्ष्मी पार्वती के पति ने पहले से ही कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी थी। एनटीआर ने भी परिवार के खिलाफ जाकर लक्ष्मी पार्वती के साथ में शादी की। हालांकि दूसरी शादी से होने कोई बच्चा नहीं हुआ। एनटीआर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं और 8 दिन में ही उनसे कुर्सी छीन ली गई थी। 1996 में उनको हार्ट अटैक आ गया।


Click it and Unblock the Notifications


















