Nancy Tyagi का भांडाफोड़, कान्स में जाकर फैंस की आंखों झोंकी धूल, खरीदी हुई ड्रेस को बताया अपना और...

Nancy Tyagi Cannes Film Festival Look Controversy: कान्स फिल्म फेस्टिवल में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नैंसी त्यागी (Nancy Tyagi Cannes 2025) के चर्चे खूब हुए। उन्होंने इस फेस्टिवल में अपने दो लुक दिखाए और नैंसी के दोनों लुक्स को खूब सराहा गया। वो अपने पहले लुक में ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आईं और दूसरे लुक में वो न्यूड कलर के आउटफिट में नजर आईं लेकिन उनके इसी आउटफिट पर अब बवाल मचा हुआ है।
नैंसी त्यागी ने बोला झूठ?
सिंगर और बिग बॉस ओटीटी की एक्स कंटेस्टेंट नेहा भसीन ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नैंसी त्यागी पर आरोप लगाया कि उन्होंने कथित तौर पर झूठा दावा किया है कि उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के लिए उन्होंने अपना आउटफिट खुद डिजाइन किया है। नेहा और आउटफिट बेचने वाले स्टोर के अनुसार, नैंसी ने अपनी दूसरी ड्रेस खुद नहीं बनाई, बल्कि इसे मुंबई के एक फैशन स्टोर से खरीदा है।
नेहा भसीन ने खोली पोल
नेहा भसीन ने रविवार (18 मई) को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर नैन्सी के कान्स लुक की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्होंने खुद के साथ कंपेयर करते हुए एक ही कोर्सेट पहना हुआ दिखाया। उन्होंने लिखा, "यह कोर्सेट बहुत जाना-पहचाना लग रहा है। बस सोच रही थी।" उसी आउटफिट में अपनी खुद की तस्वीर के साथ एक फॉलो-अप स्टोरी में उन्होंने कहा, "बिलकुल जैसा।" नेहा ने यह भी खुलासा किया कि यह ड्रेस बांद्रा के एक फैशन स्टोर द सोर्स बॉम्बे की थी, जो कस्टमाइज्ड कपड़े बेचता और किराए पर देता है।
स्टोर से नैंसी ने खरीदी ड्रेस
द सोर्स बॉम्बे की फाउंडर और स्टाइलिस्ट सुरभि गुप्ता ने भी इस बात की पुष्टि की कि नैंसी त्यागी ने ये ड्रेस उनके स्टोर से खरीदी थी। सुरभि गुप्ता ने खुलासा करते हुए कहा कि "नैंसी का दावा है कि उन्होंने इस ड्रेस को खुद ही सिला है, लेकिन उन्होंने इस ड्रेस को हमसे खरीदा है। उन्हें ये ड्रेस हमारी मुंबई स्टोर से मिली है। हमें कोई प्रॉब्लम नहीं है। उन्होंने इसे खरीदा है, इसलिए वो इसके साथ जो चाहे कर सकती हैं। लेकिन यह हमारा डिजाइन है। हमने कोई कोलैबरेशन नहीं किया। उन्होंने इसे खुद नहीं सिला है, जबकि उनका दावा है कि उन्होंने इस आउटफिट को खुद सिला है। हालांकि, उन्होंने जो केप पहना है, वह मेरा नहीं है... मुझे लगता है कि उन्होंने इस केप खुद ही बनाया होगा।"
गुप्ता ने आगे बताया कि नैन्सी ने यह आउटफिट कान्स 2025 से पहले 25,000 रुपये में खरीदी थी और सिंगर नेहा भसीन ने यही आउटफिट दिसंबर 2024 में पहना था।
नैंसी ने ड्रेस के साथ शेयर किया इमोशनल मैसेज
नैंसी त्यागी ने अपने इस लुक को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा- "ये कलर मेरी मम्मी का फेवरेट है, इसलिए इस बार डिसाइड किया कि इसी कलर में ड्रेस डिजाइन करूं। इससे बनने में पूरा एक महीना लगा, और मैं आखिरी पल तक तैयारी में लगी रही, क्योंकि ड्रेस काफी हेवी थी। दिल से शुक्रिया उन सभी का जो इस प्यारी जर्नी का एक हिस्सा रहे, आप सबके बिना ये पल इतना स्पेशल नहीं होता।"
नैंसी ने नहीं दी कोई सफाई
आपकी जानकारी के लिए बता दें, नैंसी त्यागी ने अभी तक इन आरोपों पर कोई सफाई नहीं दी है। उन्होंने अब तक नेहा भसीन और द सोर्स बॉम्बे के किए गए दावों का अभी तक जवाब नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











