कन्नड़ फिल्म में दिखेंगे नाना पाटेकर
बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर कन्नड़ फिल्म 'यक्ष' से दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में दस्तक देने जा रहे हैं। इन दिनों वह फिल्म 'राजनीति' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
फिल्म 'यक्ष' का निर्माण सिद्दाराजू और निर्देशन रमेश राव करने जा रहे हैं। नाना इस फिल्म में विशेष भूमिका में हैं। राव ने बताया कि जब उन्होंने इस फिल्म की पटकथा लिखी, तो उनके जहन में नाना का ही ख्याल था और उन्होंने निर्माता को इसके लिए नाना का नाम सुझाया।
उन्होंने बताया कि पटकथा लेकर जब वे मुंबई में नाना से मिले तो उन्होंने इसे पसंद तो किया लेकिन कहा कि वह इसके ज्यादा डेट्स नहीं दे पाएंगे। राव ने बताया, "हमने उनसे कहा कि उनकी सुविधा के लिए हम इस फिल्म की शूटिंग टुकड़ों में करेंगे। तो वह इसके लिए राजी हो गए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











