..................... Nana Patekar's entry in Sunny Deol's film 'Gadar 2', fans expressed happiness - Hindi Filmibeat

Gadar 2: सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' में हुई नाना पाटेकर की एंट्री, फैंस ने जाहिर की खुशी

nana patekar gadar 2

Sunny Deol's film 'Gadar 2': इन दिनों बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी फिल्म गदर 2 को लेकर लगातार खबरों में बने हुए हैं, फिल्म को लेकर कोई ना कोई अपडेट सामने आता रहता है। सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत फिल्म 'गदर 2' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म अगस्त में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसकी रिलीज से पहले दर्शकों के लिए एक रोचक जानकारी सामने आई है। इस फिल्म में नाना पाटेकर की भी एंट्री हो गई है। फैंस के लिए यह जानकारी किसी खुशखबरी से कम नहीं होगी।

खैर बैसे तो इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच बैसे ही एक अलग ही तरह ही उत्सुकता बनी हुई हैं, ऐसे में जब यह खबर सामने आई कि गदर 2 में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की एंट्री हो गई हैं तो सोशल मीडिया पर लगातार फैंस अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

अब इसके साथ ही फैंस के बीच यह उत्सुकता भी जाग रही होगी कि आखिर नाना पाटेकर किस भूमिका में नजर आएंगे। नाना पाटेकर इस फिल्म में अभिनय करते नजर नहीं आएंगे। जी हां, एक्टर किसी किरदार में नहीं दिखेंगे, बल्कि अपनी आवाज के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

अभिनेता इस फिल्म में वॉइस ओवर देते नजर आएंगे। सामने आई जानकारी के मुताबिक, 'नाना पाटेकर ने 'गदर 2' के लिए वॉइस ओवर किया है। उन्होंने 'गदर 2' के लिए अपनी आवाज दी है। नाना का वॉइस ओवर फिल्म की शुरुआत में ही दर्शकों को 'गदर 2' से रूबरू कराएगा।

आपको बता दें कि साल 2001 में आई फिल्म 'गदर' में ओम पुरी ने अपनी आवाज दी थी। अब वह इस दुनिया में नहीं हैं, उनकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता है। परंतु फिर भी उनकी जगह इस बार यह जिम्मेदारी नाना पाटेकर निभाते नजर आएंगे और अपनी दमदार आवाज से फिल्म को पावरफुल बनाएंगे।

बता दें कि 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'गदर 2' अपनी रिलीज से पहले ही लगातार चर्चा में है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की भिड़ंत अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' से होगी। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, लव सिन्हा और गौरव चोपड़ा जैसे सितारे भी नजर आएंगे। इस फिल्म का हर किसी को काफी बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X