उधर #Metoo चलता रहा इधर नाना पाटेकर ने किया 200 करोड़ी काम, Housefull 4 में ऐसा रोल
इन दिनों बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स की शामत आ गई है। एक के बाद एक एक्ट्रेस इन सेलेब्रिटीज के कारनामों की पोल खोल रही हैं। ये सब हो रहा है #Metoo मूवमेंट के चलते, भारत में इस मूवमेंट को हवा की एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने। नाना पाटेकर को घेरते हुए तनुश्री ने अपनी बात इतनी मजबूती से रखी कि उन्हें न सिर्फ मीडिया का बल्कि बॉलीवुड का सपोर्ट भी मिला। सवालों के घेरे में आ गए अभिनेता नाना पाटेकर ने इन सब बवालों के बावजूद अपनी आने वाली फिल्म हाउसफुल 4 की शूटिंग नहीं रोकी।
[MeToo मूवमेंट: स्त्री की एक्ट्रेस ने प्रोड्यूसर पर लगाए गंभीर आरोप, शेयर की भयावह घटना की Pics]
तनुश्री का कहना है कि वे चाहती हैं कि नाना पाटेकर जैसे अभिनेताओं के साथ बड़े-बड़े स्टार्स काम कपना बंद करदें। हालांकि नाना के साथ ऐसा नहीं हुआ, इन दिनों वे हाउसफुल 4 की शूटिंग कर रहे हैं। लौट तो आए हैं लेकिन फिल्म में न तो उनका रोल खत्म हुआ और न ही काटा गया। बहरहाल, आपको बता दें कि हाउसफुल 4 में नाना पाटेकर एक गजल सिंगर के किरदार में नजर आएंगे। उनका किरदार फिल्म में कॉमेडी से भरपूर होगा।

बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 की राजस्थान शेड्यूल की शूटिंग खत्म हो चुकी है। साजिद खान के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2019 दिवाली पर रिलीज होने वाली है। यह 3डी पर रिलीज होने वाली है, लिहाजा, शूटिंग का काम जल्द खत्म किया जाएगा। ताकि पोस्ट प्रोडक्शन का काम समय लेकर किया जा सके। यह 200 करोड़ के बजट पर बन रही है। आगे जानें फिल्म से जुड़ी कुछ और बेहद दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications