अक्षय कुमार Housefull 4 से नहीं हटेंगे नाना पाटेकर, आ रही चौंकाने वाली खबर, ये रहा कारण
इन दिनों बॉलीवुड में #Metoo मूवमेंट ने तूफान मचा रखा है। इंडस्ट्री में इस मूवमेंट को इतनी तेजी से शुरू करने वाली हैं एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता। उनके गंभीर आरोपों के बाद मचे बवाल के बाद नाना पाटेकर को अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 छोड़नी पड़ी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में नाना पाटेकर के लगभग सारे सीन्स की शूटिंग हो चुकी थी। ऐसे में नाना पाटेकर को रिप्लेस किया जाना था। दो सुपरस्टार एक्टर्स के नाम भी सामने आए। वहीं अब एक और चौंकाने वाली खबर आ रही है।
[दशहरे की छुट्टी और दो फिल्में, एक रोमैंटिक दूसरी कॉमेडी, कंफ्यूज मत होना]
बताया जा रहा है कि हाउसफुल 4 से नाना पाटेकर को नहीं निकाला जाएगा। नाना पाटेकर ने हाल ही में जोधपुर में फिल्म की शूटिंग की थी। सूत्रों की मानें तो मेकर्स के लिए उनके रोल को काटना नामुमकिन हो रहा है। क्योंकि ये सीन फिल्म में काफी अहम हैं और काटने पर फिल्म को नुकसान हो रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि मेकर्स नाना पाटेकर के रोल के कुछ हिस्सों को फिल्म में रखने का मन भी बना सकते हैं। यानी कि नाना पाटेकर न चाहते हुए भी इस फिल्म का हिस्सा बने रह सकते हैं। बता दें कि #Metoo मूवमेंट के चलते इसी फिल्म के निर्देशक साजिद खान पर भी गाज गिर चुकी है।

बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 की राजस्थान शेड्यूल की शूटिंग खत्म हो चुकी है। साजिद खान के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2019 दिवाली पर रिलीज होने वाली है। यह 3डी पर रिलीज होने वाली है, लिहाजा, शूटिंग का काम जल्द खत्म किया जाएगा। ताकि पोस्ट प्रोडक्शन का काम समय लेकर किया जा सके। यह 200 करोड़ के बजट पर बन रही है। आगे जानें फिल्म से जुड़ी कुछ और बेहद दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications