Kargil War के दौरान में जंग लड़ने गए थे Nana Patekar, ऑपरेशन सिंदूर के बीच खुला चौकाने वाला राज

Nana Patekar Kargil War- नाना पाटेकर इस वक्त अपने एक वीडियो को लेकर खबरों का हिस्सा हैं जिसमें वो कारगिल वॉर को लेकर बात करते दिख रहे हैं। बता दें कि इस वक्त इंडिया और पाकिस्तान के बीच जो तनाव चल रहा है उसको लेकर पूरी दुनिया की नजर है।
हालांकि अब खबरें आ रही हैं कि दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया है और अमेरिका ने इसको लेकर ऐलान किया है। लेकिन इस बीच एक वीडियो सामने आया है जो कि आपको हैरान करने वाला है। दरअसल नाना पाटेकर कारगिल वॉर में थे और वो बकायदा लड़ने के लिए गए थे।
इसका खुलासा तब हुआ जब नाना पाटेकर द लल्लनटॉप का हिस्सा बने थे। बता दें कि नाना पाटेकर एक जबरदस्त निशानेबाज हैं और उन्होने मौजूदा डिफेंस मिनिस्टर से गुजारिश की थी वो लड़ने के लिए जाना चाहते हैं। नाना पाटेकर का ये वीडियो पुराना है लेकिन ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा के बीच फिर से वायरल हो रहा है।
नाना पाटेकर ने किया खुलासा
नाना पाटेकर ने कहा, फर्नांडिस साहब रक्षा मंत्री थे और हम जाना चाहते थे। हमने कमांडो कोर्स पूरा किया था। हम अच्छे शूटर हैं और नेशनल खेले हुए हैं राइफल में। 300 मीटर में काफी अच्छा निशाना है। जनरल पाटन ने मना कर दिया था कि आप सिविलियन हैं आपको नहीं ले सकते तो हमने कहा कि हमने 6 साल गुजारे हैं और रक्षा मंत्री ने कहा है। तो उन्होने कहा कब जाना चाहते तो मैने कहा आज, तो उन्होने बोला निकल जाओ। तो 60 दिन था मैं, मुगलपुरा में, कुपवारा में, लेह में।
नाना पाटेकर का ये वीडियो अब आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग कमेंट्स कर रहे हैं कि फिर से आप जा सकते हैं। बता दें कि इंडिया पाकिस्तान के जंग की बीच ये वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि अब युद्ध रुक गया है और दोनों देशों ने सीजफायर मान लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











