बॉलीवुड के खिलाफ शुरू हुई #MeToo पहल - विकास बहल, चेतन भगत, कैलाश खेर ने किया है यौन शोषण
बॉलीवुड में इस वक्त अच्छा समय नहीं है। तनुश्री दत्ता ने जब से नाना पाटेकर के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया है, महिलाओं ने अपनी दबी आवाज़ों को खोलना शुरू कर दिया है और एक के बाद एक ऐसे ऐसे लोगों की कारसतानियां सामने आ रही हैं कि हर कोई हैरान रह जाएगा। नाना पाटेकर के बाद, कॉमेडियन उत्सव, डायरेक्टर विकास बहल, लेखक चेतन भगत और सिंगर कैलाश खेर के बारे में भी महिलाओं ने खुलकर बोलना शुरू कर दिया।
उत्सव और चेतन भगत ने खुलकर माफी मांग ली है। विकास बहल भी धीरे धीरे माफी मांग रहे हैं लेकिन बाकियों ने अपने खिलाफ लगे सारे आरोपों को सिरे से नकार दिया है। लेकिन इतना तो तय है कि फिलहाल बॉलीवुड में लोगों की पोल खुलना शुरू हो चुकी है और इसमें हस कोई फंसा दिख रहा है।

bollywood molestation chetan bhagat kailash kher vikas bahl बॉलीवुड यौन शोषण चेतन भगत कैलाश खेर विकास बहल


Click it and Unblock the Notifications