नाना पाटेकर ने 'गदर 2' और 'जवान' का उड़ाया भारी मजाक? बोले- "कुछ ऐसी घिनौनी फिल्में हैं, जो.."

nana-patekar-taunts-on-gadar-2-and-jawan-says-it-was-so-disgusting-i-found-it-unbearable

Nana Patekar take a dig at Gadar 2 and Jawan: सनी देओल स्टारर 'गदर 2' और शाहरुख खान की 'जवान' जैसी लार्जर-दैन-लाइफ फिल्मों को दर्शकों से बहुत प्यार मिल रहा है। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही हैं और अभी भी थियेटर्स में दौड़ रही हैं। लेकिन अभी भी लोगों का एक वर्ग ऐसा है जो इस ट्रेंड से ज्यादा खुश नहीं है।

बीते दिनों जहां नसीरूद्दीन शाह ने गदर 2 के बॉक्स ऑफिस पर अफसोस जताया था। वहीं, अब नाना पाटेकर ने बिना नाम लिये गदर 2 और जवान जैसी फिल्मों पर निशाना साधा है और उन्हें बेकार फिल्में कहा।

दर्शकों को जबरदस्ती औसत फिल्में दिखाई जा रही हैं

फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' के ट्रेलर लॉन्च पर नाना पाटेकर ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए हालिया ब्लॉकबस्टर हुई फिल्में और नेपोटिज्म पर काफी कुछ कह दिया। उन्होंने बताया कि अब अलग-अलग तरह की फिल्मों के बीच कोई रेखा नहीं रह गई है। लोगों को जबरदस्ती ऐसी फिल्में दिखाई जा रही हैं, जिसका कोई स्तर नहीं है।

मैं फिल्म देखने गया, मुझसे झेली नहीं गई

नाना पाटेकर ने कहा, "आजकल कोई भी फिल्म हिट हो रही हैं। हाल ही में एक फिल्म जबरदस्त चली। मैं इसे देखने गया था, मुझसे वो झेली नहीं गई। लेकिन वो फिल्म बहुत चल रही है। चूंकि वो फिल्म अब चल गई, तो हम बार बार उसी तरह की फिल्म बनाएंगे और दर्शकों को देखने के लिए मजबूर करेंगे।"

10 फिल्में ऐसी आएंगी, तो धीरे धीरे आप अपनाने लगेंगे

उन्होंने आगे कहा, "अब मैं एक्टर हूं। कल को मैं अपने बेटे को एक्टर बनाना चाहता हूं, चाहे उसकी औकात हो न हो। लेकिन मैं थोपना चाहता हूं आपके ऊपर। एक फिल्म नहीं चलेगी, फिर दो और ऐसे करके 10 फिल्में आएंगी, जिसके बाद उसकी बुराइयां आपको कम दिखने लगेंगी और फिर आप उसे अपनाने लगेंगे। कुछ ऐसी ही घिनौनी फिल्में बन रही हैं आजकल.. जिन्हें हमें देखने के लिए मजबूर किया जा रहा है।" एक्टर ने किसी फिल्म का नाम नहीं लिया.. लेकिन उनके बयान को गदर 2 और जवान से जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने अंत में कहा कि जब द वैक्सीन वॉर जैसी फिल्में आती है तो लोगों को समझ आता है कि वो जो फिल्में देख रहे उनमें और इस फिल्म में फर्क है। ये एक अच्छी और बुरी फिल्म के बीच का अंतर होता है।

Read more about: nana patekar gadar 2 jawan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X