नाना पाटेकर-तनुश्री दत्ता विवाद- अब डेजी शाह को मिला पुलिस का समन, क्यों आया इनका नाम?

Recommended Video

Tanushree Dutta takes name of Salman Khan's Actress as a witness | FilmiBeat

नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है और इसमें अब नया नाम भी सामने आया है। हम बात कर रहें हैं अभिनेत्री और कोरियोग्राफर डेजी शाह की जिनको मुंबई पुलिस ने समन भेजा और पूछताछ के लिए बुलाया है। दरअसल फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के शूटिंग के दौरान डेजी शाह वहीं मौजूद थीं और गणेश आचार्य को असिस्ट कर रहीं थी। जब ये घटना हुई थी तो उसकी जानकारी डेजी को भी थी।

इसी कारण से पुलिस उनसे पूछताछ करना चाह रही है। गौरतलब है कि तनुश्री दत्ता का आरोप था कि साल 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर नाना पाटेकर के द्वारा उनसे छेड़छाड़ और गलत तरीके से छुआ गया था।

daisy shah, tanushree dutta, nana patekar, me too, डेजी शाह, तनुश्री दत्ता, नाना पाटेकर, मी टू

इसके अलावा वो फिल्म में एक इंटिमेट सीन की भी मांग कर रहे थे जो कि प्रोजेक्ट में नहीं लिखा हुआ था। इसके बाद तनुश्री नाराज हो गईं और शूटिंग छोड़कर चली गई थीं।

ये मामला यहीं पर शांत नहीं हुआ था क्योंकि जब वो बाहर निकली तब उनकी कार पर भी हमला हुआ था और इस वक्त उनका पूरा परिवार गाड़ी में बैठा हुआ था।

इसका वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ था लेकिन किसी भी तरह की कोई बात साबित नहीं हो पाई थी। मीटू मामले में कई बड़ी हस्तियों के नाम सामने आए हैं जो कि काफी ज्यादा चौकाने वाले हैं। फिलहाल इस मामले में अभी जांच चल रही है और नाना पाटेकर काफी ज्यादा परेशान है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X