नाना पाटेकर ने अचानक बंद कर दी हाउसफुल 4 की शूटिंग, सेट से हुए नदारद

नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता के बीच का विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है और लगातार बढ़ता चला जा रहा है। बता दें कि तनुश्री के सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप के बाद उनके साथ इंडस्ट्री के कई लोग खड़े हो गए है और नाना पाटेकर इस जिद पर अड़े है कि ये सब झूठ है और वो लीगल नोटिस भेजेंगे। इसके अलावा एक चौकाने वाली खबर सामने आई है कि नाना पाटेकर आजकल शूटिंग सेट पर नहीं जा रहें है।

दरअसल फिल्म हाउसफुल 4 की शूटिंग इस समय जैसलमेर राजस्थान में चल रही है और पता चला है कि नाना वहां नहीं जा रहे है। इसके लिए अंदाजा यही लगाया जा रहा है कि इन सब कारणों से वो अभिनेताओं से नहीं मिलना चाह रहे हैं।

nana patekar, tanushree dutta, housefull 4, नाना पाटेकर, तनुश्री दत्ता, हाउसफुल 4

इसके बाद काफी ज्यादा शूटिंग में बदलाव करना पड़ा है और खबर है कि उनके हिस्से की शूटिंग बाद में कर ली जाएगी। फिल्म में उनके अलानवा अक्षय कुमार और बॉबी देओल नजर आने वाले हैं तो एक्ट्रेस कृति सैनन और पूजा हेगड़े होंगी।

इस फिल्म साजिद खान निर्देशित कर रहे है और काफी समय से इस सुपरहिट सीरीज की शूटिंग चल रही है। बता दें नाना और तनुश्री के विवाद में अब कई और स्टार्स शामिल हो गई है जो कि दोनो को सपोर्ट कर रहे है।

तनुश्री ने आरोप लगाया था कि नाना ने उनके हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग के दौरान उनको सेक्सुअल हैरेस किया था और विरोध करने पर उनको फिल्म से हाथ धोना पड़ा। इसके अलावा उनकी गाड़ी में जिसमें उनका परिवार भी बैठा था हमला किया गया था और तोड़फोड़ की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X