..................... Nana Patekar starts shooting for Housefull 4 - Hindi Filmibeat

कमरे में बंद रहे नाना पाटेकर, अब शुरु कर दी Housefull 4 की शूटिंग, विवादों के बीच नहीं रोका काम

इन दिनों बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता नाना पाटेकर जबरदस्त कॉन्ट्रोवर्सी में फंसे हुए हैं। बॉलीवुड छोड़ चुकीं एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पर 10 साल बाद वापस लौट कर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हॉर्न ओके प्लीज के एक आइटम सॉन्ग के दौरान नाना ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। विरोध करने पर गुंडों से हमला करवाया। नाना ने इस मामले में तनुश्री को लीगल नोटिस भिजवाया है और मुंबई लौट कर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

[नाना पाटेकर-तनुश्री दत्ता विवाद- शक्ति कपूर ने उड़ाया मजाक, हंसे और कहा मैं तो बच्चा...]

इस विवाद पर जहां कुछ लोग नाना को सपोर्ट कर रहे हैं वहीं तनुश्री के सपोर्ट्स भी कम नहीं हैं। तनुश्री चाहती हैं कि नाना को बॉलीवुड बायकॉट कर दे और उनके साथ कोई काम न करे। वहीं विवादों और इतने वबाल के बीच भी नाना पाटेकर ने अपनी अगली फिल्म हाउसफुल 4 की शूटिंग शुरू कर दी है। जी हां! पहले खबरें आ रही थीं कि नाना ने खुद को होटल के कमरे में बंद कर लिया है और वे किसी से बात नहीं करना चाहते.. वहीं अचानक न जाने क्या हुआ कि उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी।

nana-patekar-starts-shooting-housefull-4

फिल्म के सेट पर नाना की लिए कड़ी सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया है। वहीं शूटिंग के दौरान किसी को भी सेट पर मोबाइल फोन लाने की सख्त मनाही है। बता दें कि नाना इस फिल्म में एक गजल गायक का किरदार निभा रहे हैं। जिसके कुछ फनी सीन्स हैं। नाना और तनुश्री का विवाद तो अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। बहरहाल, आगे जानें हाउसफुल 4 से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X