..................... Nana Patekar speaks to Media On Tanushree Dutta's Harassment allegations - Hindi Filmibeat

आखिरकार नाना पाटेकर आए मीडिया के सामने, पुराना जवाब देकर सवालों से भागते हुए आए नजर

नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता का मामला एक बार फिर से गर्म हो गया है और नाना पाटेकर का बयान सामने आया है। बता दें कि नाना पाटेकर ने खुले शब्दों में तनुश्री दत्ता के द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए एक शब्द में कहा कि 'मैं क्या बोलूं मै तो वही बोलूंगा जो 10 साल पहले बोला था' जो पहले सच था वो अब सच है और आगे भी रहेगा। इसके अलावा नाना पाटेकर ने ज्यादा देर तक मीडिया से बात नहीं कि और चले गए।

बता दें कि नाना पाटेकर ज्यादा बात करने के मूड में नहीं नजर आ रहें थे और उनको देखकर लग रहा था कि वो काफी ज्यादा परेशान चल रहें है। इस मामले मे लगातार बॉलीवुड के सेलेब्रिटीज की भी प्रतिक्रियाएं आ रहीं है।

nana patekar, tanushree dutta, नाना पाटेकर, तनुश्री दत्ता

गौरतलब है कि नाना पाटेकर की लीगल नोटिस के बाद तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। आज नाना पाटेकर ने मीडिया में बोलते हुए अपनी पुरानी बात पर ही अटल रहने की बात कही है।

नाना पाटेकर इस समय फिल्म हाउसफुल 4 की शूटिंग में बिजी है और फिल्म की शूटिंग इस समय राजस्थान के जैसलमेर में चल रही है। नाना कहा था कि वो मुंबई जाकर प्रेस कॉंफ्रेंस करेंगें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X