..................... नाना पाटेकर ने फैन को थप्पड़ मारने के जारी किया वीडियो, माफी मांगते हुए ऐसे दी सफाई! Nana Patekar released video of slapping a fan, apologized and gave clarification like this! - Hindi Filmibeat

नाना पाटेकर ने फैन को थप्पड़ मारने के बाद जारी किया वीडियो, माफी मांगते हुए ऐसे दी सफाई!

nana patekar

Nana Patekar on Fan Slap- नाना पाटेकर बीते दिन तब चर्चा में आए जब उन्होने अपने एक फैन को सबके सामने तमाचा ज़ड़ दिया। उस फैन की गलती सिर्फ इतनी थी कि बिना परमिशन के वो सेल्फी लेने पहुंच गया था।

जैसे ही ये वीडियो सामने आया लोग हैरान हो गए और नाना पाटेकर की इस हरकत पर उनको लताड़ लगाना शुरु कर दिया। लोगों ने नाना को सनकी और पागल तक कह डाला। लेकिन नाना पाटेकर ने अब इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होने फैन को तमाचा मारने के बाद माफी मागी है।

नाना ने वीडियो में कहा, "एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां मैंने एक लड़के को मारा है। हालांकि यह सीक्वेंस हमारी फिल्म का हिस्सा है, हमने एक रिहर्सल की थी। हम दूसरी रिहर्सल करने वाले थे। निर्देशक ने मुझे शुरू करने के लिए कहा था।

हम शुरू करने ही वाले थे कि तभी वीडियो में दिख रहा लड़का अंदर आया। मुझे नहीं पता था कि वह कौन था। मुझे लगा कि वह हमारी टीम में से एक है इसलिए मैंने सीन के अनुसार उसे थप्पड़ मारा और उसे जाने के लिए कहा। बाद में, मुझे पता चला कि वह क्रू का हिस्सा नहीं था।

इसलिए, मैं उसे वापस बुलाने जा रहा था लेकिन वह भाग गया। हो सकता है कि उसके दोस्त ने वीडियो शूट किया हो। मैंने कभी किसी को फोटो के लिए ना नहीं कहा। मैं ऐसा नहीं करता ये...ये गलती से हो गया...अगर कोई ग़लतफ़हमी हो तो मुझे माफ़ कर देना...मैं ऐसा कभी नहीं करूंगा।''

नाना पाटेकर का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। हालांकि लोग नाना की बात से इत्तेफाक रखते हैं या नहीं इसको लेकर खुलासा नहीं हुआ है। नाना पाटेकर अक्सर इस तरह के विवादों में फंसते रहते हैं।

उनको लेकर कई सितारों ने भी कहा है कि वो काफी गुस्सैल हैं और उनकी गुस्सा जल्दी आता है। नाना एक बेहद दमदार अभिनेता हैं और अक्सर फिल्म में अपना 100 प्रतिशत देते हैं। फिलहाल आप देखिए नाना पाटेकर का ये वीडियो..

Read more about: nana patekar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X