Breaking: नाना पाटेकर ने छोड़ी हाउसफुल 4, कहा सबके लिए आसान पड़ेगा
Recommended Video

जब से तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं, बॉलीवुड बुरी तरह हिल चुका है। एक के बाद एक, यौन उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं और इसके साथ एक से एक बड़े नाम भी सामने आ रहे हैं। अभी तक लोग हाउसफुल 4 की टीम पर थू थू कर रहे थे कि कोई भी नाना पाटेकर के खिलाफ प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है।
अब आज नाना पाटेकर ने हाउसफुल 4 छोड़ दी है। नाना पाटेकर ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि यही सबके हित में होगा। गौरतलब है कि आज ही अक्षय कुमार ने हाउसफुल 4 की शूटिंग बंद कर दी है और साजिद खान ने खुद के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले सामने आते देख, 'नैतिक ज़िम्मेदारी' में फिल्म छोड़ दी है।

साजिद ने सुबह फिल्म छोड़ी और अब नाना पाटेकर ने भी फिल्म छोड़ दी है। ऐसे में अब फिल्म का क्या भविष्य होगा ये देखना है। जानकारी के लिए बता दें कि नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता ने ज़बरदस्ती एक आईटम डांस के दौरान गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था। फिल्म का नाम था हॉर्न ओके प्लीज़।


Click it and Unblock the Notifications