..................... हिंदू- मुस्लिम को लेकर क्या बोल गए नाना पाटेकर, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं ऐसी बातें! Nana Patekar on Hindu-Muslim, people are saying such things on social media! - Hindi Filmibeat

हिंदू- मुस्लिम को लेकर क्या बोल गए नाना पाटेकर, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं ऐसी बातें!

nana patekar

नाना पाटेकर जितने शानदार अभिनेता हैं उतने ही उम्दा इंसान हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि उनके एक बयान के सामने आने के बाद सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं। नाना पाटेकर मराठी हैं और उन्होने इंडस्ट्री में काफी काम किया है।

हाल ही में वो लल्लनटॉप से बात कर रहे थे और इस दौरान उन्होने हिंदू मुस्लिम पर जवाब दिया। नाना पाटेकर का कहना था कि, ''मुझे तो आज तक हिंदू मुसलमान में फर्क नहीं नजर आया। मैं तो रात में 3 बजे भी उधर चला जाता था और कभी कोई दिक्कत नहीं हुई।

हमें तो बस सियासतदान उकसाते हैं और हम एक दूसरे का सिर फोड़ देते हैं।'' नाना पाटेकर ने ये भी कहा कि, वो मुस्लिम परिवार के साथ ही रहे हैं जो कि इस वक्त अमेरिका में शिफ्ट हो चुका है। बता दें कि नाना पाटेकर ने कई बातें और भी की जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

क्या बोले लोग

इस बयान पर एक ने लिखा है, पता नहीं ज्यादातर मुसलमान कब समझेंगे। एक ने लिखा, फ़र्क है हमारी सोच का। एक ने लिखा, ''हिंदू लोगों मुसलमान तुमसे नफ़रत नहीं करते, आप नेताओं की बातों में आना छोड़ दो।'' एक ने लिखा, ''हिंदू और मुसलमान में मैंने कोई फर्क महसूस नहीं किया, यदि आपने किया होगा तो बताओ...।'' एक ने लिखा, ''चैनल का कोई मतलब नहीं वो लोग चैनल वाले मुस्लिम को लेते ही नहीं।''

तनुश्री दत्ता के आरोपों को बताया था गलत

नाना पाटेकर ने कहा था, "इसलिए मुझे गुस्सा नहीं आया। जब सब कुछ झूठ था, तो मुझे गुस्सा क्यों आना चाहिए?" नाना ने कहा कि यह सब हो चुका है और इस मामले पर चर्चा करने के लिए कुछ भी नहीं है। उनके अनुसार, हर कोई सच्चाई जानता था और उनके पास रिएक्शन देने के लिए कुछ भी नहीं था क्योंकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ जैसा कि आरोप लगाया गया था। उन्होंने कहा, "अचानक, कोई कहता है कि तुमने यह किया, तुमने वह किया। मैं इन सभी बातों का क्या जवाब देता? क्या मुझे यह कहना चाहिए था कि मैंने ऐसा नहीं किया? मैं सच्चाई जानता हूं कि मैंने कुछ भी नहीं किया।"

Read more about: nana patekar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X