VIDEO सुशांत सिंह राजपूत के पिता से मिल भावुक हुए नाना पाटेकर- मैंने अपना बेटा खो दिया
सुशांत सिंह राजपूत के जाने से फिल्म इंडस्ट्री बड़े सदमे में है। ऐसे में सुशांत के निधन को 14 दिन पूरे होने के बाद सुशांत सिंह राजपूत के नाना पाटेकर पहुंचे। रविवार को उनके घर जानकर नाना पाटेकर सुशांत के पिता और परिवार से मुलाकात की। इस दौरान कुछ समय वहां मौजूद रहकर उनके पिता से बात की।
नाना पाटेकर काफी भावुक नजर आए। सुशांत के घर पहुंचने का उनका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि नाना पाटेकर बिहार विशेष तौर पर सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर सेना के जवानों का हौसला बढ़ाने बिहार पहुंचे थे।

ऐसे में समय निकालकर वह सुशांत के परिवार से मिलने भी पहुंचे। नाना पाटेकर ने इस दौरान कहा कि ऐसा मालूम होता है कि मैंने अपना बेटा खो दिया है। ( नीचे देखिए ये VIDEO)
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











