एक सुपरहॉट हीरोइन और एक सुपरहिट हीरो मनाएंगे 'वेडिंग एनिवर्सरी'
नाना पाटेकर एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। वेलकम बैक जहां रिलीज़ को तैयार है वहीं माही गिल के साथ उन्होंने वेडिंग एनिवर्सरी की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म का शूट गोवा में चल रहा था। माही गिल और नाना पाटेकर की ये आगामी फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है। पूरी की पूरी फिल्म ही गोवा में शूट की गई है और इसमें प्यार के सच्चे मायनों को खोजा गया है।
माही गिल और नाना पाटेकर पर्दे पर पहली बार एक साथ नजर आएंगे। माही फिल्म में कहानी के रोल में हैं और नाना पाटेकर लेखक नागार्जुन के किरदार में हैं। माही में उन्हें अपनी कहानी मिलती है। फिल्म में प्रियांशु चटर्जी भी मुख्य भूमिका में हैं। देखिए फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications












