नाना की लव स्टोरी
पैर में चोट लगने की वजह से फिलहाल पुणो में स्वास्थ्य लाभ ले रहे नाना एक बार फिर निर्देशन का जिम्मा संभालने जा रहे हैं. अपनी अनूठी अभिनय शैली के लिए विख्यात नाना का इरादा लव स्टोरी को रुपहले परदे पर पेश करने का है. सूत्रों के मुताबिक नाना पाटेकर अगले साल अपनी इस फिल्म की शुरुआत करेंगे.
नाना ने बताया कि अब वह एक लव स्टोरी बनाना चाहते हैं, जिसमें एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति एक युवा लड़की से प्यार करने लगता है.
नायिका के रूप में मेरे जेहन में फिलहाल रानी मुखर्जी और विद्या बालन के ही नाम हैं. दोनों बेहतर अभिनेत्रियां हैं और मेरी फिल्म की नायिका के किरदार के लिहाज से बिलकुल उपयुक्त हैं. मैंने दोनों से बात की है और दोनों को किरदार पसंद आया है, लेकिन अभी तक किसी को फाइनल नहीं किया गया है.


Click it and Unblock the Notifications