..................... nana patekar lawyer sending legal notice to tanushree dutta - Hindi Filmibeat

नाना पाटेकर के वकील ने तनुश्री दत्ता को भेजा लीगल नोटिस, इस बात की रखी मांग

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के आरोपों के बाद नाना पाटेकर भी अब शांत बैठने वाले नहीं है..बता दें कि नाना पाटेकर के वकील ने तनुश्री दत्ता को एक लीगल नोटिस भेज दिया है। गौरतलब है कि उसमें लिखा है कि जो कुछ भी तनुश्री ने किया है उसको लेकर माफी मांगे क्योंकि वो सब झूठ है। नाना पाटेकर ने कहा था जब फिल्म हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग चल रही थी तब वहां पर करीब 50 से 100 लोग मौजूद थे। जिससे साबित होता है कि किसी भी तरह का यौन अपराध नहीं हुआ है।

बता दें कि इसके लिए आज लीगल नोटिस उनको भेज दिया जो सिर्फ ये बताता है कि उनके पास मौका है कि इस सब पर माफी मांगना चाहें तो मांग सकती है।

nana patekar, tanushree dutta, नाना पाटेकर, तनुश्री दत्ता

हाल ही में तनुश्री दत्ता ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि करीब 10 साल पहले ये सब हुआ था और किसी ने भी उनके लिए आवाज नहीं उठाई थी। इस फिल्म के बाद से तनुश्री ने फिल्म इंड्स्ट्री को अलविदा कह दिया था।

उन्होने हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर घटी पूरी घटना बताते हुए नाना पाटेकर पर इंटीमेट सीन करवाने की बात पर जोर देने का आरोप लगाया था और कहा था कि सोलो गाने पर भी वो बार बार आते थे और उनके डांस स्टेप सिखाते थे।

इसके बाद उन्होने निर्देशक से कहा था कि इनके साथ एक इंटीमेट सीन शूट करना है जो कि प्रोजेक्ट में था ही नही। इसके बाद से बॉलीवुड दो भागों में बंट गया है और कोई नाना के साथ खड़ा तो ज्यादातक स्टार्स इस मामले में तनुश्री के सपोर्ट में बोल रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X