हंसाने को तैयार नाना पाटेकर!

निर्देशक राकेश नारंग की फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' में नाना पाटेकर के साथ अभिनेत्री रिमी सेन और मॉडल से अभिनेता बने मुजामिल इब्राहिम भी नजर आएंगे।
फिल्म में नाना पाटेकर एक ट्रक मालिक का किरदार निभा रहे हैं। उनकी पत्नी का किरदार रिमी सेन निभा रही हैं। फिल्म में दोनों एक दूसरे से काफी प्यार करते हैं।
फिल्म में इब्राहिम एक फोटोग्राफर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी में नया मोड़ उस समय आता है जब इब्राहिम को रिमी सेन से प्यार हो जाता है।
इब्राहिम इससे पहले 'धोखा' फिल्म में नजर आए थे। नाना पाटेकर के साथ काम करने को लेकर वे काफी उत्साहित हैं। 'हॉर्न ओके प्लीज' नौ जनवरी को प्रदर्शित होगी।
नाना पाटेकर बालीवुड मुजामिल इब्राहिम रिमी सेन हार्न ओके प्लीज bollywood dhokha horn ok pleasss rimi sen


Click it and Unblock the Notifications