Nana Patekar: सेल्फी लेने आए फैन को नाना पाटेकर ने जोर से जड़ दिया तमाचा, वीडियो वायरल होते ही मचा हंगामा

By Filmibeat Desk
nana-patekar-gives-a-tight-slap-to-fan-who-took-selfie-with-him-while-shooting-facing-backlash-on-s

Nana Patekar slapped a fan: अभिनेता नाना पाटेकर इन दिनों वाराणसी में डायरेक्टर अनिल शर्मा की अगली फिल्म 'जर्नी' की शूटिंग कर रहे हैं। कुछ ही दिनों पहले जोर शोर से फिल्म की घोषणा की गई है। वहीं, अब फिल्म के सेट से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों में आक्रोश भर गया है।

इस वीडियो में नाना पाटेकर शूटिंग के लिए तैयार दिख रहे हैं, जब एक फैन अचानक आकर उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगता है और नाना गुस्से में चिढ़कर उसके सिर पर जोर से मारते हुए दिखते हैं। तभी वहां खड़े क्रू के लोग और सुरक्षाकर्मी दौड़कर जाते हैं और उस लड़के को वहां से दूर करते हैं।

नाना पाटेकर की आलोचना कर रहे हैं लोग

महज कुछ सेकंड का यह वायरल वीडियो दशाश्वमेध घाट की ओर जाने वाले रास्ते का है जहां पाटेकर अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो आते ही वायरल हो चुका है। और लोग एक्टर की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

एक यूजर ने नाना पाटेकर का ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा- "आपको इतना ग़ुस्सा कैसे आ गया कि चाहने वाले को थप्पड़ जड़ दिया। अगर आपको सेल्फ़ी से दिक़्क़त होती है तो फ़ैन्स को रोकने की ज़िम्मेदारी आपके सुरक्षा कर्मियों की होती है। मारने की क्या जरूरत थी.." वहीं, एक अन्य नेटिजन ने लिखा- "वो लड़का गलत हो सकता है लेकिन उस लड़के को मार कर नाना पाटेकर जी आपने गलत किया.."

Read more about: nana patekar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X