Me Too केस में नाना पाटेकर को मिली बड़ी राहत- तनुश्री मामले में पुलिस ने दी क्लीन चिट
तनुश्री दत्ता द्वारा नाना पाटेकर पर लगाए यौन उत्पीड़न केस में नया मोड़ आया है। इस केस में पुलिस ने बी समरी के तहत चार्जशीट फाइल किया है। इसका मतलब ये है कि लगाए गए आरोपो में कोई तथ्य नहीं मिला है। नाना पाटेकर को पुलिस की तरफ से क्लीन चिट मिल गई है। बता दें, 2018 सितंबर में तनुश्री ने नाना पाटेकर के खिलाफ छेड़छाड़ और बदसलूकी का केस दर्ज करवाया था।
कुछ दिनों पहले भी नाना को क्लीन चिट मिलने की खबरें आई थीं, लेकिन तनुश्री दत्ता ने कहा था कि ऐसा कुछ नहीं है। नाना पाटेकर के पीआर से गलत अफवाहें फैला रहे हैं। बहरहाल, अब ये रिपोर्ट पक्की हो चुकी है कि एक्टर को पुलिस ने क्लीन चिट दे दिया है।

बहरहाल, नाना पाटेकर को क्लीन चिट मिलने की खबर से तनुश्री काफी गुस्से में हैं। उन्होंने कहा- भ्रष्ट पुलिस फोर्स और भ्रष्ट कानून व्यवस्था ने मिलकर एक और भी भ्रष्ट इंसान को क्लीन चिट दे दी। जब मेरे सारे गवाहों के बयान भी अभी तक रजिस्टर नहीं हुए हैं, तो क्लीन चिट देने की इतनी क्या जल्दी थी।
एक्ट्रेस ने आगे कहा- खैर, जब आलोक नाथ को क्लीन चिट दे दिया गया, जिन पर रेप जैसे संगीन आरोप लगे थे। तो नाना पाटेकर को राहत मिलना हैरानी वाली बात नहीं। लेकिन मैं अभी भी मानती हूं कि मुझे न्याय मिलेगा। कैसे और कब.. नहीं पता, लेकिन मिलेगा।
क्या था मामला-
फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' में तनुश्री दत्ता को एक आइटम सांग के लिए साइन किया गया था। यह गाना फिल्म में तनुश्री पर फिल्माया जाना था। रिहर्सल भी हो चुके थे। लेकिन शूट से एक दिन पहले कोरियोग्राफ गणेश आचर्या ने नाना पाटेकर की बात मानकर गाने में एक ऐसा सीन डाल दिया जहां तनुश्री और नाना पाटेकर को करीब आना था। तनुश्री ने इस गाने की शूटिंग के दौरान नाना पर उन्हें गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था। बाद में यह गाना राखी सावंत पर फिल्माया गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, तनुश्री की मां ने इस घटना की जानकारी के लिए प्रेस से मीटिंग भी रखी और बाद में तनु ने इस मामले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। बाद में नाना पाटेकर ने भी प्रेस कांफ्रेस किया था और सारे मामले को झूठ करार दिया था।


Click it and Unblock the Notifications












