नाना पाटेकर को पुलिस ने दे दी क्लीन चिट- तनुश्री दत्ता बोलीं गवाह नाना के दोस्त हैं
वेटरन एक्टर नाना पाटेकर और अभिनेत्री तनुश्री दत्ता को लेकर चर रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर आकर खड़ा हो गया है। बता दें कि इस मामले में पुलिस को किसी तरह का कोई गवाह नहीं मिला है जो कि नाना पाटेकर के खिलाफ गवाही दे सके। इस मामले में पुलिस से नाना पाटेकर को क्लीन चिट मिल गई है। बता दें कि तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाप फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के दौरान सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।
इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी थी। लगभग 15 गवाहों से पुलिस ने पूछताछ की जो कि उस वक्त वहां पर मौजूद थे। अब पुलिस का कहना है कि उनमें से किसी ने कुछ ऐसा नहीं बताया है जो कि तनुश्री के आरोपों से मैच करता है।

गौरतलब है कि इन 15 गवाहों में से एक डेजी शाह भी थीं। पुलिस की क्लीन चिट के बाद तनुश्री दत्ता ने कहा कि ये 15 गवाह जो हैं वो नाना पाटेकर के दोस्त हैं तो वो उनके खिलाफ क्योंकि बोलेंगे।
लेकिन उनके साथ उत्पीड़न हुआ है इसमें कोई शक नहीं है। अब इस मामले में आगे क्या होता है ये तो समय ही बताएगा। फिलहाल इससे नाना की मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











