अमिताभ की तरह नाना को भी नहीं पसंद फिल्मों का प्रमोशन

आज जहां अपनी फिल्मों को प्रमोट करने के लिए एक्टर कोई भी स्टंट नहीं छोड़ते वहीं अमिताभ बच्चन और नाना पाटेकर जैसे टॉप के एक्टर भी हैं जो अपनी फिल्मों के प्रमोशन में विश्वास नहीं रखते हैं। काफी समय बाद नाना पाटेकर किसी फिल्म में नज़र आए हैं और वो है प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्म कमाल धमाल मालामाल।

इस फिल्म में नाना पाटेकर मुख्य किरदार नहीं पर एक बहुत ही रोमांचक किरदार निभाया है चूंकि ये फिल्म अक्षय की फिल्म ओह माई गॉड के साथ रिलीज हो रही थी तो इसे भी प्रमोशन की जरुरत थी लेकिन नाना पाटेकर इस फिल्म के प्रमोशन में किसी भी तरह से भाग लेने से बिल्कुल इंकार कर दिया। नाना पाटेकर का मानना है कि फिल्म में अभिनय करने के बाद उनका काम खत्म हो जाता है उसके बाद उसका प्रमोशन करना उनका काम नहीं है।

नाना ने कहा "प्रचार मेरा काम नहीं है, मेरा काम अभिनय करना और फिल्म में अपनी आवाज़ देना है, लेकिन आजकल चीजें बदल गई हैं हर कोई अपनी फिल्मों का प्रचार करता है मुझे लोगों से अपनी फिल्म देखने की गुजारिश करना अच्छा नहीं लगता। मुझे लगता है कि अगर फिल्म अच्छी है तो लोगो को उसे देखना चाहिए।"

नाना की बातें सुन कुछ दिनों पहले बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ की बात याद आ गई। अमिताभ ने भी हाल ही में बॉलीवुड एक्टरों के द्वारा फिल्म के प्रमोशन में किये जाने वाले अजीब अजीब करतबों पर कमेंट कसते हुए कहा था कि उन्हें फिल्मों का प्रमोशन करना नहीं पसंद है। हालांकि आजकल बिना प्रमोशन के फिल्मों का चलना मुश्किल है लेकिन इसके बावजूद वो अपनी फिल्मों का प्रमोशन नहीं करते। अब अमिताभ के साथ नाना पाटेकर भी इसी नो प्रमोशन का बड़ा बैनर लेकर खड़े हो गए हैं लेकिन क्या बिना प्रमोशन आज उनकी फिल्म कमाल धमाल मालामाल को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिलेगी। बस इंतजार कीजिये आज शाम तक का जब बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सबकुछ सामने ले आएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X