संजय लीला भंसाली और दीपिका के सपोर्ट में उतरे ये सीनियर एक्टर..शानदार
पद्मावती से जुड़ी कंट्रोवर्सी थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन कंट्रोवर्सी को देखते हुए फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया। फिल्म अब कब रिलीज होगी इसके बारे में कुछ कहा नहीं गया है।पद्मावती के सपोर्ट में पूरा बॉलीवुड खड़ा हो गया है।
आपको बता दें कि पद्मावती को लेकर संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण को हत्या तक की धमकी दी गई और अब नाना पाटेकर ने इसका विरोध किया है और कहा है कि फिल्म को लेकर इस तरह की धमकी दिया जाना गलत है।

Recommended Video

Padmavati Controversy: Twinkle Khanna Supports Deepika Padukone's Film | FilmiBeat
गुरुवार को एक कार्यक्रम में नाना पाटेकर ने कहा है कि "पद्मावती अभी तक रिलीज नहीं हुई है. आपको नहीं पता कि फिल्म में क्या दिखाया गया है। मैं इस विवाद में नहीं पड़ना चाहता, लेकिन मेरा मानना है कि दीपिका और भंसाली को धमकाना गलत और अस्वीकार्य है।"


Click it and Unblock the Notifications