..................... Nana Patekar climbed Kedarnath mountain at the age of 71, video Viral नाना पाटेकर 71 साल की उम्र में चढ़ गए केदारनाथ पहाड़ - Hindi Filmibeat

नाना पाटेकर 71 साल की उम्र में चढ़ गए केदारनाथ पहाड़, देखिए Viral Video!

nana patekar

अभिनेता नाना पाटेकर इन दिनों खूब चर्चा में हैं और इसका कारण कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं बल्कि मराठी फिल्म है। दरअसल वो उत्तराखंड में इसकी शूटिंग कर रहे हैं और शूटिंग के दौरान उन्होने कुछ ऐसा कर डाला है जो कि खबरों में है। बता दें कि नाना पाटेकर ने 71 साल की उम्र में एक कारनामा कर दिखाया है और वो पहाड़ पर चढ़ गए। इस दौरान उनके साथ फिल्म निर्माता विपुल मेहता भी थे।

निर्देशक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल को लिया और अपने प्रशंसकों के साथ एक वीडियो साझा किया। वीडियो में निर्देशक-अभिनेता की जोड़ी को कैमरे की ओर देखते हुए ठंड में कांपते हुए देखा जा सकता है।

उन्हें पूरी तरह से स्वेटर, टोपी और हाथ के दस्ताने से ढके देखा जा सकता है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होने लिखा "हाँ, हम यहाँ एक शूटिंग के लिए हैं", बाद में, वह नाना की ओर कैमरा शिफ्ट कर देते है, जो 71 साल की उम्र में एक पहाड़ पर चढ़ने पर काफी खुश नजर आ रहे हैं।

कैप्शन में मेहता ने लिखा, 'केदारनाथ में शूटिंग... हम भैरवनाथ पर चढ़ गए और महान अभिनेता नाना पाटेकर के साथ शूटिंग के लिए आगे बढ़े।" जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया लोग अपना प्यार नाना पाटेकर पर लुटा रहे हैं।

उनका कहना है कि नाना पाटेकर अभी भी फिट हैं। दरअसल काफी समय से नाना पाटेकर किसी हिंदी फिल्म में नजर नहीं आए हैं और उनके फैंस बेसब्री से उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X