'राजनीति' में गुस्‍साए नाना पाटेकर

By Super

Nana Patekar
बॉलीवुड निर्देशक प्रकाश झा अपनी आगामी फिल्म 'राजनीति' की भोपाल में हो रही शूटिंग के दौरान गुस्से को रोक नहीं पाए। उनके इस स्वभाव से अभिनेता नाना पाटेकर खुश नहीं है।

नाना पाटेकर ने कहा कि रचानात्मक काम करने वाले लोगों को क्रोध पर नियंत्रण करना सीखना चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं प्रकाश के कदम से खुश नहीं हूं। गुस्सा करने की क्या जरूरत थी। कलाकारों को अपनी ऊर्जा रचनात्मक कार्यो के लिए बचाकर रखना चाहिए।"

दरअसल, प्रकाश झा को गुस्सा उस समय आया जब 'राजनीति' की शूटिंग भोपाल स्थित कोटरा मैदान में हो रही थी। भारी भीड़ को नाना पाटेकर को संबोधित करना था। इसी बीच भीड़ अनियंत्रित हो गई, जिस वजह से प्रकाश झा क्रोधित हो गए।

मामले को निपटाने के लिए नाना पाटेकर को बीच में आना पड़ा। इस संबंध में झा ने कहा कि जब वह शूटिंग करते हैं तो उनके स्वभाव में बदलाव आ जाता है। उन्होंने कहा कि भोपाल में हुई घटना को अंत में नाना पाटेकर ने ही संभाला।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X