दक्षिण भाषी फिल्म में आए नाना

फिल्म के निर्देशन दक्षिण के दिग्गज निर्देशक भारती राजा ने कहा किया है जो वे श्रीदेवी, वैजयंतीमाला, रेवती, राधिका और रिया सेन सहित 17 से अधिक कलाकारों को अपनी फिल्मों के जरिए लोगों के सामने ला चुके हैं।
इस फिल्म के बारे में भारती राजा ने बताया कि यह फिल्म दो भाषाओं-तमिल और तेलुगू में बनायी गयी है और इसे हिंदी में भी डब किया गया है।
तमिल में यह 'राणा' नाम से व हिंदी में 'सिनेमा-सिनेमा'नाम से बनाई गयी है। इस फिल्म से तमिल स्टार अर्जुन पहली बार हिंदी दर्शकों के सामने आ रहे है।
इस फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है जो अक्टूबर 2007 में ही रीलिज हो गया था लेकिन वो श्रोताओ की जुबान पर चढ नही पाया।
नाना इस फिल्म में दोहरी भूमिका में दिखेंगे। इसके अलावा फिल्म में रूकमिनी विजय कुमार, काजल अग्रवाल और निरोशा मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications