..................... Nana and Hema together | नाना की नायिका बनेंगी हेमा - Hindi Filmibeat

नाना की नायिका बनेंगी हेमा

By Staff

Hema Malini
कभी राजकपूर और फिर धर्मेंद्र, राजेश खन्ना और अमिताभ की ड्रीमगर्ल बनने वाली हेमा मालिनी अब नाना पाटेकर की नायिका बनकर पर्दे पर आएंगी। फिलहाल हम बात करना चाहेंगे अपनी 'माया मेमसाहब" यानी कि दीपा साही की, जो दरअसल निर्देशक बनने आईं थी मगर बन गई निर्देशक केतन मेहता की पत्नी और नायिका।

अपने सपनों को पंख देते हुए दीपा ने निर्देशक की कुर्सी संभालने का फैसला कर लिया है। सिर्फ यही नहीं इसके लिए उन्होंने कहानी के साथ कलाकारों का चयन भी कर लिया है। यह फिल्म एक अठारह साल के लडके और उसके दादा दादी के साथ उसके संबंधों पर आधारित है।

इस फिल्म के लिए दीपा ने नाना पाटेकर और हेमा मालिनी को चुना है। मज़े की बात यह है कि उनकी तरफ से भी दीपा को हरी झंडी मिल गई है। यानी कि अब रुपहले पर्दे पर दीपा के पहले निर्देशित फिल्म के साथ नाना और हेमा की जोडी भी दर्शक देखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X