..................... घुडसवारी से डरते हैं नाना पाटेकर, Nana Patekar is scared of Horse Riding - Hindi Filmibeat

घुडसवारी से डरते हैं नाना पाटेकर

By Staff

नाना पाटेकर ने कई फिल्मों में यूं तो बेहद मारधाड और खतरनाक किस्म की भूमिकायें की हैं लेकिन घुडसवारी एक ऐसी बला है जिससे नाना पाटेकर बेहद डरते हैं. वे फिल्म में घुडसवारी के सीन करने से डरते है. लेकिन फिल्म वेलकम वे माफिया डान बने हैं, इसलिए फिल्म के एक सीन में उन्हें घुडसवारी करनी थी.

पहले तो नाना ने बहादुरी दिखाते हुए फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी से अनुरोध किया कि वे घुडसवारी का सीन स्वयं देंगे. इसके लिए नाना ने प्रशिक्षक के साथ सारा दिन घुडसवारी सीखने में निकाल दिया.

लेकिन बाद में जैसे ही शूटिंग शुरु हुई और नाना को घुडसवारी का सीन देना था तो अचानक नाना फिर घबरा गये और उन्होंने अडियल घोडे की तरह घोडे में बैठने से ही मना कर दिया.

नाना के इस डर को देखकर पूरी यूनिट में अफरातफरी मच गई. बाद में इस सीन की शूटिंग को नाना के डुप्लिकेट पर फिल्माया गया और नाना दूर से ही घोडे को देखते रहे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X