'पति महेश बाबू की वजह से छोड़ दिया एक्टिंग करियर', नम्रता शिरोडकर ने क्यों कही इतनी..

namrata shirodkar, mahesh babu

महेश बाबू साउथ के कितने बड़े सुपरस्टार हैं ये किसी से छिपा नहीं है। जब भी उनकी कोई फिल्म सामने आती है तो ये धमाकेदार तरीके से चलती है और फैंस इसको सुपरहिट करवा देते हैं। इस वक्त उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर ने एक ऐसा बयान दिया है जो कि खबरों का हिस्सा है। उन्होने इस राज से पर्दा उठाया है कि आखिर उन्होने अपना एक्टिंग करियर क्यों छोड़ा। अभिनेत्री नम्रता काफी चर्चा में रहती हैं और सभी जानते हैं कि वो पूर्व मिस इंडिया और टॉप एक्ट्रेस रह चुकीं हैं।

हालांकि उन्होने शादी के बाद अभिनय करियर को टाटा बाय बाय कर दिया था और इसको लेकर वो किसी तरह का मलाल नहीं रखती हैं। नम्रता ने एक इंटरव्यू के दौरान ये खुलासा किया कि उन्होने महेश बाबू से शादी करने के लिए एक्टिंग करियर छोड़ दिया था क्योंकि उनकी सिर्फ एक यही शर्त थी।

उन्होने स्पष्ट कहा, "महेश बाबू चाहते थे कि उनकी पत्नी कोई ऐसी महिला बने जो कि काम काज ना करती हो। अगर फिल्मों के अलावा में किसी ऑफिस में भी होती तो भी वो मुझे काम छोड़ने के लिए जरूर कहते।

उनका कहना था कि शादी के बाद हम अपार्टमेंट में रहेंगे क्योकि मुझे डर था कि उन बड़े बंगलों में कैसे रहूंगी, क्योंकि मुंबई से थी। यही कारण था कि वो मेरे साथ अपार्टमेंट भी चले गए।

वो फिल्मों से मेरा काम खत्म करवाना चाहते थे, इसलिए मैने कुछ समय मांगा और सभी फिल्मों से काम खत्म कर लिया।'' अभिनेत्री का ये बयान अब चर्चा में है और लोग इसपर रिेएक्ट कर रहे हैं। हालांकि महेश बाबू लगातार फिल्में कर रहे हैं और काफी मशहूर हैँ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X