साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने खत्म किया ऐश्वर्या राय की इस बहन का करियर!
पूर्व मिस इंडिया नम्रता शिरोडकर ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत की थी। हालांकि उन्हें काफी अच्छी फिल्में नहीं मिलीं पर उनका अभिनय हमेशा सशक्त था। नम्रता ने कभी भी बहुत ज़्यादा सोच समझकर फिल्में साइन नहीं की पर उनके कई रोल ऐसे थे जिन्होंने उनके करियर को अच्छी दिशा दी।
नम्रता के करियर का माइलस्टोन थी वास्तव और हथियार जैसी फिल्में। हालांकि लगातार फ्लॉप फिल्मों ने उन्हें ज़्यादा काम नहीं दिया। नम्रता ने धमाकेदार वापसी की थी गुरिंदर चड्ढा की फिल्म ब्राइड एंड प्रेजयूडिस से। इस फिल्म में उन्होंने ऐश्वर्या राय की बड़ी बहन का किरदार निभाया था।
इस फिल्म ने ओवरसीज़ में भारतीय दर्शकों के बीच काफी अच्छी कमाई की। लेकिन फिर भी नम्रता को मेन लीड कभी ऑफर नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू से शादी कर ली।
शादी के बाद महेश नहीं चाहते थे कि उनकी पत्नी काम करे। नम्रता ने अपना करियर छोड़ कर घर संभाल लिया। इसके बाद नम्रता फिल्मी दुनिया से गायब हो गईं और पति और दो बच्चों के साथ हैदराबाद में ही बस गईं।


Click it and Unblock the Notifications
