संजू बायोपिक: रामगोपाल वर्मा की बात पर बोली नम्रता दत्त, दोबारा तकलीफ में नहीं जाना चाहते
Recommended Video

संजय दत्त इस समय फिल्म संजू को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे है और फिल्म मे रिलीज के बाद कई रिकॉर्ड तोड़े है। बता दें कि इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने बनाया है और रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया है। फिल्म को संजय दत्त की बायोपिक कहने पर निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने कहा कि वो इस फिल्म को दोबारा बनाएंगे। उनका मानना है कि फिल्म में संजय दत्त के जीवन पर हुई सच्ची घटनाओं पर गहराई से रोशनी नहीं डाली गई है।
इस बारे में संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त काफी ज्यादा दुखी हुई है और उनका कहना है कि क्यों रामगोपाल वर्मा दोबारा से हमें उसी तकलीफ में ले जाना चाहते है।

जी हां इस बात को नम्रता ने कहा तो एक सवाल उठकर सामने आता है कि क्या सच में संजय दत्त की जिंदगी को पूरी तरह से इस फिल्म में नहीं दिखाया गया है।
बता दें कि रामगोपाल वर्मा ने कहा था कि 1993 के बम धमाको को लेकर कई राज से पर्दा इस फिल्म मे नहीं उठाया गया है जो वो अब उठाएंगे। रामगोपाल वर्मा अक्सर ऐसी ही फिल्में बनाते है जिसको लेकर बवाल तो जरूर होता है और जमकर गॉसिप होती है।
अब सवाल ये है कि अगर रामगोपाल वर्मा फिल्म बनाते है तो वो इस फिल्म में संजय दत्त के रोल में किसको तैयार करेंगे। फिलहाल फिल्म काफी अच्छी कमाई कर रही है और लोगों को काफी पसंद आ रही है।
फिल्म के अधूरेपन को लेकर जब राजू हिरानी से सवाल पूछा गया तो उन्होने कहा था कि संजय दत्त की जिंदगी को आप 2 घंटे की फिल्म में नहीं दिखा सकते है इसलिए उन्होने फिल्म का मुख्य हिस्सा ही लिया है।
इस फिल्म को देखने के बाद कई लोगों का कहना है कि ये उनकी बायोपिक नहीं है। संजय दत्त की दूसरी पत्नी ने जब ये फिल्म देखी थी तो उनका कहना था कि वो चौक गई कि उनका फिल्म में कहीं भी जिक्र नही है जबकि वो उस समय संजय दत्त के साथ थी जब उनको उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी।


Click it and Unblock the Notifications












