3 महीने पहले रिलीज़ हो रही धमाकेदार सीक्वल, बदल गई #ReleaseDate
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की अगली फिल्म नमस्ते इंग्लैंड 7 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली थी लेकिन फिल्म समय से पहले ही बनकर तैयार है और खबर है कि अब फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।
जी हां, जहां एक तरफ अक्षय कुमार की 2.0 बन ही नहीं पा रही है और हर रिलीज़ डेट के सुगबुगाहट के बाद पोस्टपोन हो जाती है, वहीं अर्जुन और परिणीति की ये फिल्म समय से पहले बनकर तैयार है।

नमस्ते इंग्लैंड के लिए अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने एक धमाकेदार शादी का गाना शूट किया है और साथ में होली सीक्वंस भी। इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।
गौरतलब है कि नमस्ते इंग्लैंड पहले अक्षय कुमार को ऑफर हुई थी। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और आएशा शर्मा फाइनल किए गए थे। आएशा शर्मा फिल्म में बनी थी बाहरवाली और सोनाक्षी सिन्हा घरवाली। और इस घरवाली बाहरवाली के बीच में फंसने वाले थे अक्षय कुमार। लेकिन फिल्म को फाइनेंसर नहीं मिले और अक्षय ने इसे छोड़ दिया।
अब अर्जुन और परिणीति ने टेकओवर कर लिया है और फिल्म के लिए एक और हीरोइन की तलाश जारी है। देखना है कि नया कलेवर फिल्म को कैसे बदलता है। जानिए युवा कलाकारों की आने वाली फिल्में


Click it and Unblock the Notifications













