नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग होगी शुरु, जानिए कब से!

By Shweta

पिछले कुछ समय से नमस्ते इंग्लैंड लगातार चर्चा में थी। ऐसा कहा जा रहा था कि फिल्म अक्षय कुमार कैटरीना कैफ स्टारर नमस्ते लंदन का सीक्वल है लेकिन असल में ऐसा नहीं है।आपको बता दें कि फिल्म की शूटिंग भी जल्द ही शुरु की जाएगी। इसमें अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा लीड रोल में होंगे।

फिल्म की शूटिंग 22 फरवरी से अमृतसर में शुरु होगी। अमृतसर के बाद लुधियाना और पटियाला में भी फिल्म की शूटिंग होगी। भारत में शूटिंग खत्म होने के बाद पहले ढाका फिर पेरिस और ब्रुसली और लंदन में फिल्म को शूट करेगी।फिल्म के बारे में अभी ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है।

namaste-england-shooting-begins-on-22nd-february

फिल्म के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर विपुल अमृतलाल शाह ने कहा कि ये बहुत ही खास फिल्म है और फिल्म की स्क्रिप्ट ही ऐसी है कि इसे इतने देशों में घूमना पड़ेगा।

शूट में कभी मेरा परिवार मेरे साथ होगा तो कभी मैं अपने परिवार से काफी दूर रहूंगा। गौरतलब है कि नमस्ते इंग्लैंड पहले अक्षय कुमार को ऑफर हुई थी।नमस्ते इंग्लैंड की वर्ल्डवाइड डिस्ट्रिब्यूशन का जिम्मा टी- सीरिज 75 करोड़ में लिया है। फिल्म का निर्देशन विपुल शाह करेंगे।

फिल्म के लिए पहले सोनाक्षी सिन्हा और आएशा शर्मा फाइनल किए गए थे। लेकिन फिल्म को फाइनेंसर नहीं मिले और फिल्म के स्क्रिप्ट में बदलाव कर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा को इसमें लाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X