1st Day 1st Show: नमस्ते इंगलैंड, अर्जुन और परिणीति को ले डूबा अक्षय - कैटरीना का रोमांस
Recommended Video

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर नमस्ते इंगलैंड सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और पहले शो के बाद फिल्म को लेकर फैन्स का रिएक्शन आना भी शुरू हो चुका है। फिल्म की सबसे बड़ी दिक्कत है कि इसे सीधा अक्षय कुमार - कैटरीना कैफ स्टारर नमस्ते लंदन के साथ आंका जाएगा और इस तुलना में विपुल शाह की ये नई इंस्टालमेंट कहीं नहीं टिकती है।
नमस्ते इंगलैंड परम और जसमीत की प्रेम कहानी है लेकिन इस प्रेम कहानी को देखते देखते दर्शक ऊब जा रहे हैं। फिल्म के दौरान दर्शकों का ध्यान बार बार टूटेगा और इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। सिनेमाघरों में कई दर्शक उबकाई और जम्हाई लेते दिख रहे हैं। अर्जुन और परिणीति से कई सवाल करते भी दिख रहे हैं।

अर्जुन और परिणीति ने इशकज़ादे के साथ शुरूआत की थी और उस फिल्म की बेहतरीन इमेज दर्शकों के बीच बनी। उसी इमेज के साथ वो नमस्ते इंगलैंड देखने आए हैं लेकिन फिलहाल तो उन्हें कुछ भी नहीं मिल रहा है। फिल्म के एक आधा डायलॉग्स छोड़कर कुछ भी देखने लायक नहीं है।
कुल मिलाकर दर्शकों की मानें तो फिल्म एक बहुत ज़्यादा बढ़ा चढ़ा कर प्रचारित की गई प्रेम कहानी थी जो कि साफ और सीधे शब्दों में बोरिंग थी और इसलिए फिल्म का रोमांस भी ऊबा देता है। दिलचस्प ये है कि बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में थीं जिनका प्रचार बेहतरीन प्रेम कहानी के तौर पर हुआ लेकिन वो बहुत बड़ी फ्लॉप हुईं -


Click it and Unblock the Notifications











