आयरिश पीएम की नग्न पेंटिंग हटाई

By Super Admin
Naked Irish PM paintings
;

;

आयरलैंड के प्रधानमंत्री ब्रियान कोवेन की दो नग्न पेंटिग की वजह से कला दीर्घाओं को पुलिस बुलानी पड़ी जो रहस्यमय रूप से वहाँ पहुँच गई थीं. इनमें कोवेन के दो नग्न तैल चित्र हैं जो रहस्यमय रूप से इन कला दीर्घाओं में पहुँच गए.

;

;

रॉयल हाइबर्नियन एकेडमी की कला दीर्घा में रखी कलाकृति में कोवेन अपने अंतरवस्त्र को हाथ में पकड़े हुए हैं जबकि नेशनल गैलरी में रखी कलाकृति में वे अपने स्नानागार में दिखाई पड़ रहे हैं.

;

;

इसे राजनीतिक चाल कहा जाए या कलाकार की अभिव्यक्ति, अगर इन्हें बनाने वाले के बारे में पता लग जाता है तो उसे आयरिश पुलिस को जवाब देना पड़ेगा. नेशनल गैलरी के प्रवक्ता का कहना है कि उन्होंने इसके लिए पुलिस को बुलाया.

;

;

वे इस मामले पर सिवाय इसके और कुछ बताने के इच्छुक नहीं दिखे कि गैलरी में यह पेंटिंग 20 मिनट से ज़्यादा देर नहीं रखी गई और इसे तुरंत हटा दिया गया.गैलरी ने कहा, "इसको प्रदर्शन के लिए रखना अधिकृत नहीं है और इसकी जाँच चल रही है."

;

;

रहस्य

;

;

यह बात अभी रहस्य बनी हुई है कि यह पेंटिंग इन दीर्घाओं में कैसे पहुँची और आयरिश पुलिस इसकी जाँच कर रही है. हाइबर्नियन एकेडमी भी इस बारे में सोच रही है कि रहस्यमय रूप से गैलरी में पहुँचीं पेंटिंग के बारे में वे पुलिस को ख़बर दें या नहीं लेकिन उनकी प्रवक्ता ने इस बारे में कुछ भी बताने में अनिच्छा ज़ाहिर की.

;

;

उन्होंने कहा, "हम इस मामले को और बढ़ाना नहीं चाहते." कोवेन की पेंटिंग अभी भी गैलरी में है लेकिन उन्हें जनता के प्रदर्शन के लिए नहीं रखा गया है. बताया जाता है कि इनमें से एक पेंटिंग को देखकर एक महिला ने उसे ख़रीदने का प्रस्ताव रखा था.

;

;

दूसरी कलाकृति अब आयरिश पुलिस के पास है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में जाँच चल रही है.

;

;

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X