Salman Khan इस वेलेंटाइन पर दे रहे हैं रोमांटिक तोहफा, Naiyo Lagda का टीजर देख फैंस हुए खुश!

kisi ka bhai kisi ki jaan

मेगास्टार सलमान खान के फैंस किसी का भाई किसी की जान का इंतजार कर रहे हैं और इस वक्त फिर से इस फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है। दरअसल इस फिल्म से पहला गाना रिलीज होने वाला है जिसका धमाकेदार टीजर आज रिलीज किया गया है। सलमान खान ने इस टीजर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और ये काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने का टाइटल नइयो लगदा है और गाना रोमांटिक नंबर है।

सलमान खान ने पोस्ट करते हुए बताया है कि गाना वेलेंटाइन डे के पहले रिलीज होने वाला है। जी हां, सलमान खान ने लिखा, ''12 फरवरी को नइयो लगदा।'' इस टीजर के सामने आते ही फैंस इसको काफी पसंद कर रहे हैं और उनका कहना है कि गाना काफी दमदार होने वाला है।

एक फैन ने लिखा है, ''बॉलीवुड का बाप आने वाला है।'' इसके अलावा एक फैन ने लिखा, ''हाय क्या बात है सरप्राइज।'' जबकि एक फैन ने लिखा है, ''वैलेंटाइन डे स्पेशल होने के लिए धन्यवाद सलमान सर, प्यार आप मेरे पहले वैलेंटाइन हैं।''

हालांकि कमेंट्स को लेकर सलमान खान ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। इस गाने को हिमेश रेशमिया ने बनाया है और इसके पहले सलमान खान के लिए उन्होने तेरी मेरी, तेरे नाम शीर्षक गीत, तू ही तू हर जगह जैसे ब्लॉकबस्टर गाने भी बनाए हैं।

सलमान खान हाल ही में शाहरुख खान की पठान में नजर आए थे और उन्होने काफी शानदार परफॉर्मेंस दी थी। किसी का भाई किसी की जान फिल्म इस ईद पर रिलीज होने वाली है और उनके साथ पहली बार पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैँ। इसके अलावा वो टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X