..................... बेघर लोगों को अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' दिखा रही पुलिस | Nagpur Police plays Ajay Devgn's Tanhaji at shelter home, actor reacted - Hindi Filmibeat

लॉकडाउन में बेघर लोगों को 'तानाजी' दिखा रही है नागपुर पुलिस- अजय देवगन ने दिया रिएक्शन

कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन में हजारों दिहाड़ी मजदूर अलग अलग शहरों में फंसे हुए हैं। जिनके लिए आश्रय गृह बनाए गए हैं। नागपुर पुलिस ने हाल ही में एक ओपन थियेटर की शुरुआत की है, जहां बेघर मजदूर फिल्मों को देखकर लॉकडाउन के बीच मनोरंजन कर सकेंगे। इस कड़ी में नागपुर पुलिस ने सबसे पहले अजय देवगन की फिल्म तानाजी दिखाई है और एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

नागपुर पुलिस ने लिखा- 'फिल्म देखने से ध्यान आकर्षित होता है और यह चिंता को कम करने का एक शानदार तरीका है।' साथ ही उन्होंने वीडियो भी डाला है। इस ट्विट पर अजय देवगन ने रिएक्शन देते हुए लिखा- "अगर मैं या मेरी फिल्में किसी भी तरह से मदद कर सकती हैं, तो मुझे इस बात की बहुत खुशी है। आपके द्वारा किए जा रहे महान प्रयासों को धन्यवाद। मैं बेहद कृतज्ञ महसूस कर रहा हूं."

Ajay Devgn

हाल ही में अजय देवगन ने पुलिस के निस्वार्थ समर्पण और कड़ी मेहनत की प्रशंसा की थी, जो कि लॉकडाउन के दौरान कानून और व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

तानाजी की बात करें तो यह साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म है। फिल्म की सफलता के बाद, अजय देवगन एक फ्रैंचाइजी के तहत भारत के अनसंग हीरोज पर कई फिल्में बनाना चाहते हैं। जल्द ही इस फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म पर काम शुरु किया जाएगा।

2020 की सबसे बड़ी फिल्म

2020 की सबसे बड़ी फिल्म

अजय देवगन, काजोल, सैफ अली खान और शरद केलकर स्टारर फिल्म तान्हाजी इस साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है। फिल्म जनवरी में रिलीज हुई थी और फिलहाल 2020 की टॉप फिल्म बनी हुई है।

फिल्म की कमाई

फिल्म की कमाई

फिल्म ने भारत में जहां 287 करोड़ का बिजनेस किया है, वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही।

एकलौती ब्लॉकबस्टर

एकलौती ब्लॉकबस्टर

यह 2020 की एकलौती ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। इस साल मार्च तक रिलीज किसी फिल्म ने भी 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं किया है। बागी 3 कोरोना की वजह से 97 करोड़ पर रुक गई। वहीं, सूर्यवंशी रिलीज ही नहीं हो पाई।

टॉप 10 में शामिल

टॉप 10 में शामिल

कबीर सिंह के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ तान्हाजी बॉलीवुड की 10वीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। कबीर सिंह ने 278.24 करोड़ किया था। यह टॉप 10 में शामिल हो चुकी है।

अजय देवगन का रिकॉर्ड

अजय देवगन का रिकॉर्ड

तान्हाजी अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। बता दें, यह अजय देवगन की 100वीं फिल्म है.. और सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी।

200 करोड़ क्लब

200 करोड़ क्लब

200 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली यह अजय देवगन की दूसरी फिल्म है। इससे पहले गोलमाल अगेन ने 205 करोड़ का कारोबार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X