हे राम..मात्र 14 साल में 'लक्ष्मी' बन गयी वैश्या..

Video: फिल्म 'लक्ष्मी' का ट्रेलर
फिल्म में लीड रोल प्ले कर रही हैं अभिनेत्री शेफाली शाह का कहना है कि फिल्म की कहानी ही ऐसी है कि इसे हर किसी को बताया जाना चाहिए।
Did You Know: इससे पहले शेफाली 2011 में 'कुछ लव जैसा' में दिखाई दी थीं
उन्होंने कहा, "जब नागेश फिल्म का प्रस्ताव लेकर मुझसे मिले, मैंने सबसे पहले यही कहा कि यह कहानी तो हर किसी को बताई जानी चाहिए। यह ऐसी कहानी है, जो आपको झकझोरती है। ऐसा हो ही नहीं सकता कि आप इस कहानी को सुनने जानने के बाद कोई प्रतिक्रिया न दें।"
गौरतलब है कि वास्तविक घटना पर आधारित फिल्म 'लक्ष्मी' में मोनाली ठाकुर, सतीश कौशिक, राम कपूर और खुद नागेश ने भी काम किया है। फिल्म को इस साल 17 जनवरी को रिलीज होना था लेकिन सेंसर बोर्ड की वजह से फिल्म की रिलीज में देरी हुई है। फिल्म के ट्रेलर को आशातीत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, देखते हैं फिल्म पर्दे पर क्या कमाल करती है?
Did You Know: इससे पहले शेफाली 2011 में 'कुछ लव जैसा' में दिखाई दी थीं। बाल तस्करी और वेश्यावृत्ति पर आधारित फिल्म 'लक्ष्मी' ट्रेलर लांच पर शेफाली पर कहा, "हां मैं नागेश के साथ काम करना चाहती थी, ऐसी कोई वजह ही नहीं थी, जिसके लिए मैं फिल्म करने से इनकार करती। मेरा किरदार बेहद खास और बेहतरीन है और यह कहानी हर किसी को पता चलनी चाहिए।"


Click it and Unblock the Notifications











