आयशा के साथ कुकनूर की नयी कहानी 'मोड़'

Ayesha Takia
डायरेक्टर नागेश कुकनूर हमेशा से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ अलग ही सब्जेक्ट्स के साथ पर्दे पर आते हैं। ये वही ही जिन्होंने हैदराबाद ब्लू, डोर, आशाएं, इकबाल के साथ-साथ कई ऐसी फिल्में भी बनाई हैं जिसने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है। एकबार फिर पर्दे पर कुकनूर अपनी नयी फिल्म के साथ आ रहें हैं इस फिल्म का नाम है 'मोड़'।

फिल्म की कहानी के बारे में नागेश का कहना है कि ये मेरी पहली फिल्म होगी जो एक लव स्टोरी है। अगर नागेश कोई फिल्म लेकर आते हैं तो उनकी फेवरेट एक्ट्रेस आयशा टाकिया उनकी पहली पसंद होती है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि इस फिल्म में आयशा का रोल ना हो।

टार्जन दी वंडर कार से अपने कैरियर की शुरूआत करने वाली आयशा को अगर पर्दे पर कोई बेहतर तरिके से प्रदर्शित कर सकता है तो वो कोई और नहीं नागेश ही हैं। इससे पहले नागेश ने डोर के साथ आयशा को एक अलग ही पहचान दिलाई है इस फिल्म में आयशा के किरदार को काफी लोगों ने पसंद भी किया था।

एक लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से नागेश आयशा को अपनी आगामी फिल्म मोड़ से रिलांच करने जा रहे हैं। इस फिल्म में आयशा के साथ एमटीवी वीजे रणविजय हैं। यह कहानी एक ऐसी लड़की की है जो अपने जीवन के हर रंग को जीना चाहती है। साथ ही अपनी छोटी सी घड़ी की दुकान भी संभालती है। एक दिन उसकी दुकान में रणविजय अपनी घड़ी ठीक करवाने आता है और फिर मुलाकाते होने लगती है। जो प्यार के रिश्ते को जन्म देती है लेकिन फिर कहानी में ट्वीस्ट आ जाता है।

इस कहानी में यह बताया गया है कि हर चीज वैसी नहीं होती जैसी वो दिखाई पड़ती है। इस प्रेम कहानी में आयशा और रणिवजय के साथ तन्वी अज़्मी और रघुबीर यादव भी पर्दे पर दिखाई देंगे।


More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X