Isha Koppikar को इस साउथ सुपरस्टार ने जड़ दिए थे 14 तमाचे, कारण जानकर हिल जाएगा दिमाग!

Isha Koppikar Slapped By Superstar- ईशा कोप्पिकर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भले ही ज्यादा फिल्में नहीं की हैं लेकिन लोग उनको पहचानते हैं। जितनी फिल्में की हैं वो उनकी पहचान बनी हुई हैं।
इसके अलावा उन्होने साउथ में काफी काम किया है। लेकिन कम लोग ही जानते हैं कि ईशा कोप्पिकर को साउथ सुपरस्टार ने लगातार कई तमाचे मारे थे। इसके खुलासा तब हुआ था जब ईशा ने खुद एक पॉडकास्ट में पूरी कहानी बताई थी। उन्होने कहा कि कैसे उस वक्त के सुपरस्टार ने एक के बाद एक मुझे करीब 14 थप्पड़ मारे थे।
अगर आप इस बात को किसी बदतमीजी वाली घटना के आधार पर ले रह हैं तो रुकिए क्योंकि वो महज एक सीन था। वो सुपरस्टार कोई और नहीं बल्कि नागार्जुन थे।
ईशा ने कहा, ''मैने खाए थे नागार्जुन से थप्पड़। वो जो मुझे थप्पड़ मार रहे थे तो मुझे फील ही नहीं हो रहा था कि थप्पड़ है। तो मैने खुद कहा कि आप मुझे सच में तेज मारो तो उन्होने कहा कि मैं नहीं कर सकता, तो मैने कहा कि आप करो मुझे फील करना है। फिर उसने प्यार वाला थप्पड़ दिया। मेरा दूसरा प्रॉब्लम ये है कि मैं कैमरा के सामने गुस्सा नहीं हो सकती। डायरेक्टर बोल रहा है कि ईशा वो तुमको मार रहा है। तो डायरेक्टर एंगर वाला फील मांग रहा था लेकिन हुआ नहीं तो इसके चक्कर में मैने 14 चपेड़ खा लिए।''
इस जानकारी को हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था और लोग इसपर कई तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैंं। ऐसे पहली बार नहीं है जब फिल्म की शूटिंग के दौरान मारे गए तमाचों का किसी कलाकार ने जिक्र किया हो बल्कि ढेरों ऐसे किस्से सितारे सुना चुके हैं। ईशा कोप्पिकर ने सोहेल खान के साथ फिल्म कृष्णा कॉटेज में काम किया था और उनको उस फिल्म में काफी पसंद किया गया था। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











