लाल सिंह की असफलता और ब्रह्मास्त्र की सफलता पर बोले नागार्जुन, चर्चा में है बयान!
साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन चर्चा में हैं और इसका कारण है उनकी हालिया रिलीज फिल्म ब्रह्मास्त्र। इस वक्त इस फिल्म की सफलता को लेकर चर्चा है और उन्होने एक बयान भी दिया है। इसके अलावा उन्होने बेटे नागा चैतन्य की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर भी बात कही है। ब्रह्मास्त्र में नागार्जुन के अलावा अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और मौनी रॉय हैं। इस फिल्म के लिए उन्होने काफी मेहनत की थी।
लाल सिंह चड्ढा, जो 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, हॉलीवुड क्लासिक फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक भारतीय रूपांतरण है। इसमें नागा चैतन्य के अलावा आमिर खान, करीना कपूर और मोना सिंह हैं।

टिकट खिड़की पर फिल्म ने खराब प्रदर्शन किया। चैतन्य ने लाल सिंह चड्ढा में लाल (आमिर) के सबसे अच्छे दोस्त बलाराजू 'बाला' बोडी की भूमिका निभाई। समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ एक साक्षात्कार में,
नागार्जुन ने कहा, "यह एक कड़वा क्षण है। काश यह (लाल सिंह चड्ढा) अच्छा काम करती। लेकिन ऐसा होता है, यह एक अनुभव है। जब चाय ने मुझे बताया कि वह यह फॉरेस्ट गंप रीमेक कर रहा है।
मैंने उनसे कहा कि एक स्टार के रूप में पहचाने जाने की उम्मीद मत करो। यह आपको एक अभिनेता के रूप में दिखाएगा। और चाई ने कहा, 'मैं एक अभिनेता के रूप में भी जाना जाना चाहता हूं'।" उनका ये बयान काफी चर्चा में चल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











