ब्रह्मास्त्र की कहानी को लेकर नागार्जुन का बड़ा खुलासा? इसके इर्द गिर्द घूमेगी रणबीर कपूर की फिल्म!
सुपरस्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी चर्चा है और इसके लिए कई सालों से दोनों मेहनत कर रहे हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का टीजर कुछ समय पहले रिलीज हुआ था जिसमें रणबीर कपूर की एक झलक दिखाई बड़ी थी। लेकिन अब जो खुलासा साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन ने इस फिल्म की कहानी को लेकर किया है जो वो चौकाने वाला है।
दरअसल नागार्जुन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं और काफी शानदार रोल करते वो नजर आने वाले हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होने इस फिल्म की कहानी के बारे में बात की है।

फिल्म रिलीज से पहले इस फिल्म की कहानी का खुलासा उन्होने किया है। नागार्जुन ने कहा है कि 'ये फिल्म पूरी तरह से एक अस्त्र पर आधारित है जो कि 5000 साल पुराना है।' इसके अलावा उन्होने कहा कि वो ज्यादा कुछ नहीं बता सकते हैं लेकिन 'फिल्म का प्लॉट इसी अस्त्र पर आधारित है।'
नागार्जुन का ये बयान सुर्खियों में है और फैंस उम्मीद कर रहे हैं फिल्म काफी दमदार होगी। इन तीनों के अलावा फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और खूबसूरत अभिनेत्री मौनी रॉय भी नजर आने वाली हैँ। शूटिंग के दौरान फिल्म के सेट से इन सभी की तस्वीरें सामने आती रहती हैं।
इस प्रोजेक्ट् की बात करें तो ये कई सालों से बन रहा है लेकिन किसी ना किसी कारण इस प्रोजेक्ट में कई रुकावटें आई हैं। यही कारण है कि फिल्म देरी से रिलीज हो रही है। हालांकि अब ऐसी उम्मीद है कि काफी जल्दी इस फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान होगा।


Click it and Unblock the Notifications











