ब्रह्मास्त्र के सेट पर नागार्जुन से कैसा व्यवहार करते थे करण जौहर? साउथ सुपरस्टार ने खोला राज!
काफी समय से करण जौहर की फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर शूटिंग चल रही थी और इस फिल्म के सेट से आई दिन कई खबरें सामने आती रहीं हैं। फिल्म में सुपरस्टार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन जैसे कलाकार नजर आने वाले हैँ। हाल ही में खबर आई थी कि नागार्जुन ने अपने हिस्से की शूटिंग खत्म कर ली है और वापस घर लौट गए हैं। लेकिन अब उन्होने एक बड़ा खुलासा करण जौहर को लेकर किया है।
उन्होने बताया है कि फिल्म के सेट पर करण जौहर उनके साथ कैसा व्यवहार करते थे। नागार्जुन ने दरअसल करण जौहर की काफी ज्यादा तारीफ की है। उन्होने कहा है कि करण जौहर उनके साथ किसी राजा के साथ व्यवहार करते थे और काफी सम्मान करते थे। फिल्म के सेट पर नागार्जुन को किसी किंग की तरह ट्रीट किया जाता था। जैसे ही ये खबर सामने आई नागार्जुन के फैंस काफी ज्यादा खुश हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications