नागार्जुन को मां की याद आई और वो भावुक हो गये..
दक्षिण-भारतीय अभिनेता अक्कीनेनी नागार्जुन को अपनी नई फिल्म 'मानम' की शुरुआत के मौके पर अपनी दिवंगत मां अक्कीनेनी अन्नपूर्णा की कमी महसूस हुई। फिल्म में नागार्जुन के पिता अक्कीनेनी नागेस्वरा राव व बेटा अक्कीनेनी नाग चैतन्या भी अभिनय कर रहे हैं।
नागार्जुन ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, "हमने अपनी फिल्म 'मानम' की शुरुआत के अवसर पर एक पूजा की थी। हम सभी के लिए यह भावुक कर देने वाला दिन था। मेरी ख्वाहिश थी कि मेरी मां भी वहां मौजूद होतीं।"
अन्नपूर्णा व नागेस्वरा राव ने 62 साल पहले विवाह किया था। अन्नपूर्णा का 2011 में निधन हो गया। उनके नाम पर 1976 में अन्नपूर्णा स्टूडियो स्थापित किया गया था।|

नागार्जुन ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा था, "यह हमारे लिए सपनों की परियोजना होगी क्योंकि इसमें हमारा पूरा परिवार साथ दिखेगा और साथ काम करेगा। मुझे अपने पिता व बेटे के साथ काम करने का इंतजार है।"
'मानम' पारिवारिक हास्य फिल्म है। इसकी शूटिंग सात जून से शुरू होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications