Watch Video- नागार्जुन ने सुधारी गलती, एयरपोर्ट पर वापस जाकर धक्का खाने वाले दिव्यांग फैन से मिले, मांगी माफी

Nagarjuna

Nagarjuna Viral Video: इस हफ्ते की शुरुआत में मुंबई एयरपोर्ट से एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हुआ था। तेलुगु सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन तमिल अभिनेता धनुष के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे। जब एक दिव्यांग प्रशंसक नागार्जुन के पास जाने की कोशिश कर रहा था, तो अभिनेता के बॉडीगार्ड ने उसे धक्का दे दिया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने अभिनेता और उनके बॉडीगार्ड की जमकर आलोचना की थी। अब हाल ही में, एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनेता के बॉडीगार्ड ने दिव्यांग प्रशंसक से माफी मांगी है।

नागार्जुन के बॉडीगार्ड ने जिस दिव्यांग प्रशंसक को धक्का मारा था, अभिनेता आज उससे मिलते नजर आए हैं। इसमें वे प्रशंसक को गले लगाते दिख रहे थे। साथ ही कहते दिख रहे थे, 'आपकी गलती नहीं थी'। अब अभिनेता के बाद उनके बॉडीगार्ड ने भी दिव्यांग फैन से माफी मांगी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अभिनेता के बॉडीगार्ड ने दिव्यांग प्रशंसक से हाथ मिलाया और उसे गले भी लगाया। वीडियो में एक व्यक्ति को कहते हुए सुना जा रहे है, कोई बात नहीं हो जाता है, जिस पर अभिनेता के बॉडीगार्ड ने हामी भरी। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लोगों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। लोगों ने कहा कि अभिनेता ने गलती स्वीकार की और बॉडीगार्ड ने माफी भी मांगी है। हर कलाकार को अपनी गलती पर ऐसा ही करना चाहिए।

आज बुधवार को नागार्जुन ने अपने उस दिव्यांग प्रशंसक से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने फैन को गले लगाया। इसके बाद अभिनेता के बॉडीगार्ड ने भी फैन से माफी मांग कर लोगों का दिल जीत लिया। इस दौरान फैन की खुशी भी देखने लायक थी। इस पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'गलती की माफी मांगना भी बड़ी बात होती है।'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यही है सोशल मीडिया की ताकत'। एक यूजर ने लिखा, 'नुकसान की भरपाई कर रहे हैं।'

More from Filmibeat

Read more about: nagarjuna bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X